लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं - Ladkiyon Ki Uchch Shiksha Ke Liye Yojanaen in Hindi

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं :- हमें आज,भारत में महिलाओं की स्थिति में पिछले कुछ सदियों में कई बड़े बदलावों को आसानी से देखने को मिल सकता है।प्राचीन भारत में ऐसी हज़ारों कुरतियाँ थी जिसके वजह से महिलाओं की स्थिति दयनीय थी। लेकिन महिलाओं के विकास में हमने तेज़ी से परिवर्तन होते देखा है।जहाँ लड़कीयों को लड़कों के साथ बराबरी जैसे की खेल जगत में, शिक्षा के क्षेत्र में, या उनके साथ कंधे से कंधे मिला कर साथ कड़े होने में भी परेशानी करनी पड़ती थी वही आज सरकार के कुछ सफल प्रयास और लड़कीयों के द्वारा कठिन संघर्ष से, उन्होंने अपना सर सम्मान से ऊँचा उठाया है।आइए आज इस article की मदद से हम ऐसी ही कुछ लड़कीयों की उच्च शिक्षा के लिए सरकार के द्वारा चलाई गयी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं।

लड़कियों की उच्च शिक्षा के लिए योजनाएं - Ladkiyon Ki Uchch Shiksha Ke Liye Yojanaen in Hindi

 

सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी कुछ योजनाएँ—

मौजूदा समय में सरकार द्वारा ऐसी बहुत सी योजनाएँ चालू की गयी हैं जिससे बालिकाओं के जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आया है।इसमें चाहे बात भारत सरकार की हो या राज्य सरकार की दोनो ही स्तरों से बालिकाओं की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गये है।आइए ऐसी ही हम कुछ प्रचलित और लाभदायक योजनाओं के बारे में जानते हैं।

  1.  बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना (BBBP):- यह  योजना महिला एवं बाल विकास मंत्रालय,स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय एवं मानव संसाधन विकास की एक संयुक्त की मदद से बालिकाओं को संरक्षण और सशक्त करने के लिए चालू की गयी थी।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत 22 जनवरी, 2015 को की गई थी और जिसे सबसे पहले निम्न लिंगानुपात वाले 100 जिलों में प्रारंभ किया गया था।   

       योजना के उद्देश्य-

  1. समाज में जो पक्षपाती लिंगअनुपात चल रहा है इसका उन्मूलन और बालिकाओं के अस्तित्व और सुरक्षा को सुनिस्चित करना।
  2. बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना।
  3. शिक्षा के साथ-साथ बेटियों को अन्य क्षेत्रों में आगे बढ़ाने एवं उनकी इसमें भागीदारी को सुनिश्चित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है।

 2. बालिका सम्रद्धि योजना (BSY):  इस योजना के अंतर्गत बेटी के जन्म के समय पर तथा उसकी पढ़ाई पूरी होने तक सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।यह आर्थिक सहायता देश में बेटियों के प्रति नकारात्मक सोच को सुधारने के लिए प्रदान की जाती है।BSY के अंतर्गत बेटी के जन्म होने पर 500 Rs की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।इसके बाद वह जब तक का दसवीं कक्षा में पहुंचती है तब तक उसे प्रतिवर्ष एक निश्चित राशि प्रदान की जाएगी।बालिका यह राशि 18 वर्ष पूर्ण होने पर बैंक से निकाल सकती है।Balika Samridhi Yojana 2022 का लाभ 15 अगस्त 1997 या फिर उसके बाद जन्म ली बेटियां उठा सकती हैं।

3. कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना:  भारत सरकार के द्वारा 2004 में अनुसूचित जाति,जनजाति व पिछड़े वर्ग की बालिकाओं के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में आवासीय उच्च प्राथमिक विद्यालय की स्थापना के लिए कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना का शुभारंभ किया गया था।कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना की शुरुआत प्रथम दो वर्ष तक एक अलग योजना के रूप में सर्व शिक्षा अभियान, बालिकाओं के लिए प्राथमिक स्तर पर शिक्षा दिलाने का राष्ट्रीय कार्यक्रम व महिला समाख्या योजना के साथ सामंजस्य बैठाते हुए शुरू की गई थी,लेकिन1अप्रैल,2007 से इसे सर्व शिक्षा अभियान में एक अलग घटक के रूप में विलय कर दिया दिया।

  1. सुकन्या सम्रद्धि योजना:  सुकन्‍या समृद्धि भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना है,जिसकी शुरुआत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’अभियान के तहत की गयी थी।जिसके अंतर्गत माता-पिता या कानूनी अभिभावक कन्या के नाम से खाता खोल सकते हैं इस योजना के अंतर्गत खाता खुलवाने के लिए बच्ची की आयु सीमा 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।यह खाता किसी भी डाकखाने और निर्धारित सरकारी बैंकों में खोला जा सकता है
  1. CBSE उड़ान स्कीम:  CBSE उड़ान स्कीम योजना के तहत 12वीं की परीक्षा पास करने वाली लड़कियों को इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए scholarship उपलब्ध कराई जाती है।इसके अलावा महंगी किताबों को खरीदने में दिक्कत न हो, इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ही संबंधित विषयों की किताबों को ऑनलाइन किया गया है, जिससे बालिकाओं को आगे की पढ़ाई करने में किसी प्रकार की दिक़्क़तों का सामना ना करना पड़े।

 तो दोस्तों आज हमने भारत सरकार द्वारा बालकीयों के विकास में कुछ महत्वपूर्ण उठाए गए कदमों के बारे में जाना है। इस article की मदद से हमने कुछ योजनाए के बारे में जानकारी दी है जो बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देती है और उन्हें सम्पन्न बनाती है। इसलिए उम्मीद करता हूँ आपको यह article जानकारीपूर्ण लगा होगा।

Previous Post Next Post
close