कंप्यूटर क्या है - What is Computer in Hindi

कंप्यूटर क्या है - What is Computer in Hindi :- Hello दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की कंप्यूटर क्या होता है? जैसा की हम सब जानते ही है कि आज के बदलते युग में कंप्यूटर का हमारी जिंदगी में कितना बड़ा योगदान हो गया है।विज्ञान के क्षेत्र में जैसे गणना, रिसर्च और डेटा को एकत्रत्रत करना सब कंप्यूटर से ही किये जाते हैं।चिकित्सा से लेकर व्यापार तक हर जगह कंप्यूटर की मदद से चीजे आसान हुई है।हमने आज पृथ्वी से लेकर चांद तक की दूरी को मापा है सिर्फ कंप्यूटर की मदद से। तो चलिए शुरू करते है बिना किसी देरी के और जानते हैं क्या है कंप्यूटर का इतिहास? कैसे और किसने इसको बनाया ?
 
कंप्यूटर क्या है - What is Computer in Hindi

 
 
 

कंप्यूटर का अर्थ और परिभाषा क्या है ?

कंप्यूटर शब्द अंग्रेजी भाषा के Compute से बना है जिसका अर्थ होता है गणना करना।

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (electronic device) है,जो उपयोगकर्ता का डाटा और निर्देशों के र्रोप में इनपुट प्राप्त करता है।

कंप्यूटर user द्वारा input किये गए data को process करके परिणाम को output के रूप में प्रदान करता है।

कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया था ?

Computer का आविष्कार एक English Mathematician “चार्ल्स बैबेज” ने किया था और उन्हें उनके ही लिए “Father of Computers” भी कहा जाता है। सन 1822 में चार्ल्स बैबेज कुछ Complex Mathematical Operations को Perform करने के लिए एक Device को  बनाया जिससे  वो अपनी गणना कर सके।जिसको बाद में Difference Engine का नाम दिया गया।

कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते है ?

आज के वक़्त में कंप्यूटर के बिना ज़िन्दगी जीना बहुत मुश्किल है,आज हर इंसान किसी न किसी तरह कंप्यूटर पर निर्भर है। हमारे बहुत सारे महत्वपूर्ण काम कंप्यूटर के कारण आसानी से पुरे हो जाते हैं।

कंप्यूटर को हिंदी में कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहते हैं। इसके अन्य हिंदी नाम की बात की जाये तो इसके अभिकलित, संगणक, अभिकलक, परिकलक भी हिंदी नाम है।

कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं ?

कंप्यूटर को मुख्य कार्य दिये गये आंकड़े को जमा करने पर दिए गए निर्देशों के अनुरूप काम कर परिणाम देना है॥ कार्यक्षमता के आधार पर इसे निम्न  श्रेणियों में बाँटा गया है-  सुपर कंप्यूटर,मेनफ्रेम कंप्यूटर मिनी कंप्यूटर, एंव माइक्रो  कंप्यूटर आदि। सुपर कंप्यूटर इनमें सबसे बडी श्रेणी होती है, तथा माइक्रो  कंप्यूटर सबसे छोटी।

 1.  Super computer (सुपर कंप्यूटर ): सुपर कंप्यूटर  सबसे तेज गति से कार्य करने वाले संगणक होते हैं। वह बहुत अधिक डाटा को काफी कम समय में Information में बदलने में सक्षम होते हैं। इनका प्रयोग बड़े-बड़े कार्य करने में होता है,जैसे मौसम की भविष्यवाणी, डाटा माइनिंग, जटिल सिमुलेशन, मिसाइलों के डिजाइन आदि। इनमें अनेक माइक्रोप्रोसेसर [एक विशेष छोटी मशीन जो कम्प्यूटिंग के कार्य को काफी आसानी से तथा बहुत ही कम समय में कर सकने में सक्षम होती है।] लगे होते हैं।

2. मेनफ्रेम computer :  सुपर कंप्यूटर से कार्यक्षमता में छोटे परंतु फिर भी बहुत शक्तिशाली होते हैं। इन कम्प्यूटरों पर एक समय में 256 से भी अधिक व्यक्ति एक साथ काम कर सकते हैं। America की आईबीएम कंपनी मेनफ्रेम कंप्यूटर को बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।

3. मिनी कंप्यूटर : मेनफ्रेम कंप्यूटर्स से छोटे परन्तु माइक्रो कम्प्यूटरों से बड़े होते हैं। मिनी computer की कर्यछामता और कीमत माइक्रो कंप्यूटर से अधिक होती है| मिनी कंप्यूटर की स्पीड 10 से 30 MIPS होती है |

4. माइक्रो कंप्यूटर या personal कंप्यूटर  : यह कंप्यूटर सबसे छोटे होते हैं तथा इनको ही वैयक्तिक कंप्यूटर  या पर्सनल कंप्यूटर भी कहा जाता है।

कंप्यूटर का इतिहास क्या है ?

यांत्रिक कंप्यूटर का प्रयोग प्रथम शताब्दी में होना शुरू हो गया था जिन्हें बाद में मध्यकालीन युग में खगोल शास्त्रीय गणनाओ के लिए इस्तेमाल भी किया गया था। पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में 1940 से 1945 के बीच विकसित किये गए थे। डेरेक जे. डी-सोला के अनुसार एंटीकाईथेरा प्रक्रिया को शुरुआती यांत्रिक अनुरूप कंप्यूटर माना जाता है।इसे खगोलीय स्थिति की गणना के लिये बनाया गया था।
प्राचीन और मध्ययुगीन कालों में खगोलीय गणनाओं को आसान बनाने के लिए कई एनालॉग कम्प्यूटर का निर्माण किया गया था। इनमें शामिल हैं प्राचीन ग्रीस की एंटीकाइथेरा प्रक्रिया और एस्ट्रॉलैब (लगभग 150-100 ईसा पूर्व), जिन्हें आम तौर पर सबसे प्रारंभिक ज्ञात यांत्रिक एनालॉग कंप्यूटर माना जाता है।
1623 में जर्मन गणितज्ञ विल्हेम शिकार्ड ने प्रथम यांत्रिक कैलकुलेटर का विकास किया। यह कैलकुलेटर जोड़ने, घटाने, गुणा व भाग में सक्षम था तथा इसके बाद ही हमने कंप्यूटर को बनाना शुरू किया।
आज हम इंटरनेट का उपयोग करते हैं कंप्यूटर इंटरनेट के इस्तेमाल में महत्वपूर्ण योगदान देता है। कंप्यूटर की मदद से हमने आज नयी नयी तकनीक निजात की है जो हमारे future में एक एक क्रांति के रूप में उभर के आएगी।
कंप्यूटर की मदद से आज शिक्षा,चिकित्सा,उद्योग, व अंतरिक्ष जैसे कार्यो को आसान कर दिया है।
आज इस आर्टिकल से आपको कंप्यूटर के बारे में बारीकी से जानकारी मिली होगी। इसलिए उम्मीद करता हु की यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

Previous Post Next Post
close