पानी का रंग क्या है Pani Ka Rang Kaisa Hota Hai – What Is Water Color In Hindi

पानी का रंग क्या है – Pani Ka Rang Kaisa Hota Hai – What Is Water Color In Hindi :- Hello Friends आज हम इस article में जानेंगे की पानी का रंग कैसा होता है। इस दुनिया में बहुत सी रंग बिरंगी चीजें हैं जो हमें बहुत ही आकर्षित करती हैं। जरुरी नहीं होता है जिस वस्तु का रंग- रंग बिरंगा होता है वह हमारे जीवन में महत्वपूर्ण होते हैं।मेरे ख्याल से पानी एक ऐसी चीज है जो बिना किसी रंग के होते हुए भी हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण रोल अदा करता है।जल के बिना इस पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना भी ही नामुमकिन है।पानी के लिए यह कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा की जैसा देश वैसा भेष,क्योंकि पानी जिस भी चीज में मिलता है उसका रंग वैसा ही हो जाता है।आइये अब जल के रंग के बारे में जानते है कुछ खास बातें।

 

पानी का रंग क्या है – Pani Ka Rang Kaisa Hota Hai – What Is Water Color In Hindi

जल का रंग कैसा होता है ? - Pani Ka Rang Kaisa Hota Hai

अगर जल के रंग की बात की जाये तो यह अलग अलग परिवेशों में भिन्न भिन्न होता है जिसमे पानी मौजूद होता है।

जल जब काम मात्रा में होता है तो वो हल्का नीला दिखाई देता है। लेकिन जब पानी का स्तर बहुत बढ़ जाता है तो यह गहरा नीला रंग का दिखाई देने लगता है। जल के नीला दिखने के अगर कारण की बात की जाये तो यह इसके चयनात्मक अवशोषण का गुण के होने के कारण  तथा और सफ़ेद प्रकाश के बिखरने के कारण  भी पानी का रंग हारी आँखों को नीला दिखाई देने लगता है।

जल के रंगो को प्रभावित करने वाले तीन मुख्य घटक

  1. फाइटोप्लांकन
  2. गैर शैवाल पदार्थ
  3. घुले हुए रंगीन पदार्थ

झीले और महासागरों के रंग

अगर अब बात की जाए झीलों और महासागरों के रंग की तो उनके कई कारणों से दिखाई देते हैं।ज्यादा जल के जमाव से उसके रंग में अंतर लाता है।झीलों में पानी का रंग मटीला और हरा हो सकता है। बेशक शुद्ध पानी पूरी तरह से साफ होता है लेकिन अगर पानी बहुत अधिक है और पानी बहुत गहरा है ताकि समुद्र तल से प्रतिबिम्ब ना हो तो पानी बहुत गहरे नीले रंग का दिखाई देता है इसलिए ही समुद्र का रंग नीला दिखाई देता है। एक तो यह है की पानी की सतह आसमान के रंग को दर्शाती है यह लोगों के बीच में एक गलतफहमी है की प्रतिबिम्ब ही पानी के नीले दिखाई देने का एकमात्र कारण है हालांकि यह योगदान जरूर देता सकता है।

सफ़ेद पेण्ट वाले swimming pool में पानी फ़िरोज़ा नीले रंग के रूप में दिखाई देगा, यहाँ तक की indoor pool में भी जहाँ नीले आकाश को प्रतिबिम्ब नहीं किया जा सकता है,पानी उतना ही नीला होगा।

Glaciers का रंग कैसा होता है ?

हिमनद बर्फ पिंड है जो ठंडी जलवायु में गिरी हुई बर्फ के संघनन होने के कारण बनते हैं।बर्फीले ग्लेशियर दूर से नीले तथा पास से सफ़ेद दिखाई देते हैं।ग्लेशियर आमतौर पर आंतरिक परावर्तित प्रकाश की लम्बी पथ लम्बाई होने के कारण गहरे नीले दिखाई देते हैं।

जल के कुछ नमूने का रंग

पानी में घुले और कण पदार्थ के कारण यह अधिक हरा, हल्का भूरा, गहरा भूरा या लाल दिखाई दे सकता है।उदाहरण के लिए,टैनिन नामक

घुले हुए कार्बनिक यौगिकों के परिणामस्वरूप गहरा भूरा रंग हो सकता है, या पानी में तैरने वाले शैवाल (कण) हरा रंग प्रदान कर सकते हैं।

क्या पानी का रंग बदलता है?

घुलित कार्बनिक पदार्थ जैसे की Humus,पीट या क्षयकारी पौधे पदार्थ,पीले या भूरे रंग के उत्पादन कर सकते हैं और जल को भिन्न भिन्न रंग दे सकते हैं। कुछ शैवाल या डाइनो फ्लैग टस लाल या गहरे पीले पानी का उत्पादन का माध्यम बनते हैं।फाइटोप्लांकटन और अन्य शैवाल से भरपूर पानी आमतौर पर हरा दिखाई देता है।इसके साथ साथ मिट्टी के अपवाह से कई प्रकार के पीले, लाल,भूरे,और गहरे भूरे रंग के उत्पादन का कारण होता है।

तो दोस्तों आज हमने पानी के भिन्न भिन्न रंगों के बारे में अच्छे से जाना है।इस article के माध्यम से आपको जल के रंग से Related सब जानकारी मिली होगी।इसलिए उम्मीद करता हूँ यह article आपको पसंद आया होगा।

Previous Post Next Post
close