एक किलो में कितने ग्राम होते हैं – 1 Kilogram Mein Kitne Gram Hote Hain

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं  :- हम सब जैसा कि जानते है की किसी भी बस्तु को खरीदने से पहले उसका माप तौल जरुर होता है या हम करते है।हम मापने के लिए अलग अलग प्रणालियों का उपयोग करते हैं।

भारत में मापन प्रणालियों का इतिहास बहुत पुराना है।सिन्धु घाटी की सभ्यता में मिले ऐसे कुछ सबसे प्राचीन मापक नमूने जो हज़ारों साल पुराने हैं।हम सब भार मापने के लिए किलोग्राम का उपयोग करते है।बहुत से लोगों को नही मालूम होता है की एक किलोग्राम में कितने ग्राम होते है।बाहर बाज़ार में हमारे साथ धोखा या बेईमानी हो जाती है सामान के भार करते समय तो ऐसे में हमें पता होना चाहिए की 1 kilogram में कितने gram होते है? तो आइए हम आज किलोग्राम के बारे में विस्तार से समझते हैं

एक किलो में कितने ग्राम होते हैं – 1 Kilogram Mein Kitne Gram Hote Hain

 

किलोग्राम क्या होता है?

किलोग्राम वजन के मापने की इकाई है।लेकिन आजकल दैनिक प्रयोग में हम किलोग्राम को वस्तुओं के भार के रूप में ही जानते हैं, परंतु वह सिर्फ़ भार ना होकर द्रव्यमान का माप भी है।

किलोग्राम का चिह्न - kg है।किलोग्राम भार की SI यूनिट होता है।अगर हम किलोग्राम की परिभाषा की बात करें, तो यह अन्तर्राष्ट्रीय मूलरूप किलोग्राम (IPK) जो कि फ़्रेंच नाम ली ग्रैंड K से जाना जाता है) के भार के बराबर है, जो कि एक लीटर जल के भार के एकदम बराबर होता है।

 एक किलो में कितने ग्राम होते है?

International Committee for Weights and Measures ( भार एवं मापन अन्तर्राष्ट्रीय समिति)  के अनुसार,एक किलो में 1000 ग्राम होते है।इतने ही मान को सही मानकर दुनिया भर में नापतौल किया जाता है और वस्तुओं का आदान प्रदान चल रहा है।

मापने के कुछ अन्य तरीक़े और कुछ पारंपरिक तरीके—

माप लेना हमारे दैनिक जीवन में आने वाले सबसे आम कामों में से एक है।हम लगभग हर वस्तु के लिए किसी ना किसी प्रकार से माप का प्रयोग करते ही हैं।आज के दिन हम मात्रा, द्रव्यमान, लंबाई और समय के लिए माप की एक मानक इकाई का पालन करते हैं।लेकिन कभी सोचा है कि जब ऐसी इकाइयां ही नहीं थीं तो ये माप कैसे लिए जाते थे।

लम्बाई— को मापने के लिए क्रमशः इंच जोकि अंगूठे की मदद से चोटी वस्तुओं के लिए प्रयोग किया जाता था।

पैर— आमतौर इसका उपयोग कपड़े के टुकड़े के आकार, मनुष्यों और मवेशियों की ऊंचाई तथा भवन के आकार आदि की गणना के लिए किया जाता था।

यार्ड और मील भी दूरी को मापने की कुछ अन्य इकाई थी जोकि ख़ूब प्रचलित थी।

समय को  मापने के लिए धूपघड़ी और जलघड़ी का उपयोग किया जाता था

ऐसे ही वजन को मापने के लिए धातु से बनाई गयी कोई वस्तु से मापते थे।

ग्राम क्या होता है?

ग्राम जोकि ब्रिटिश अंग्रेज़ी में gramme से भी लिखा जाता है।ग्राम का (si) एस आई इकाई चिह्न—- (g) है। ग्राम जो, द्रव्यमान की मीट्रिक इकाई, प्रणाली की एक इकाई है।एक ग्राम में 0.001 kg होते है।

किलोग्राम को ग्राम व अन्य मात्रक में कैसे बदले?

एक किलोग्राम को ग्राम में बदलने के लिए 1000 से गुणा करना पड़ता है।जैसे की एक किलोग्राम 1000X1 यानि 1000 ग्राम के बराबर होता है आइए अब कुछ अन्य उदारणो से समझते है।

1 Kg = 1000 X 1 =1000 gram

10Kg = 1000x10 = 10000 gram

100 Kg = 100 X 1000 = 100000 gram

1 gram = 0.001 Kg

पौना किलो = 750 ग्राम

सवा किलो = 1250 ग्राम

1 क्विंटल = 100 किलोग्राम

1 टन     = 1000 किलोग्राम

1 किलोग्राम = 1000 ग्राम या 10 हेक्टोग्राम

1 हेक्टोग्राम = 10 डेकाग्राम

1 डेकाग्राम = 10 ग्राम

तो दोस्तों मुझे लगता है अब आपको किलोग्राम और ग्राम में कोई परेशानी नही होगी और बाज़ार में होने वाली बेईमानी से आप बच जाएँगे।आज आपने इस article की मदद से किलोग्राम को ग्राम में कैसे बदलते और एक किलोग्राम में कितने ग्राम होते है सब जाना है।इसलिए उम्मीद करता हूँ यह article आपके लिए जानकारी पूर्ण रहा होगा।

Previous Post Next Post
close