गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है - Goldfish ka Scientific Naam Kya hai



 गोल्डफिश का साइंटिफिक नाम क्या है :- दोस्तों आज हम जानेंगे की Goldenfish का  वैज्ञानिक नाम क्या है? Goldenfish के बारे में  आपने कहीं ना कहीं जरुर सुना होगा। किसी मॉल या TV show में देखा ही होगा।अगर आप नही जानते है इसके बारे में तो चिंता की कोई बात नहीं है आज हम आपको सारी जानकारी से अवगत कराने वाले है।समुद्र की अनंत गहराइयों का रहैश्य हमेशा से बना आ रहा है और इसी समुद्र का एक छोटा और प्यारा सुनहरा देखने वाला जीव है यह सुनहरी मछली।आइए अब Goldenfish  के बारे और गहराई से जानते है।

Goldenfish क्या है?

Goldenfish साइप्रिनिडे (Cyprinidae) परिवार (Cypriniformes) साइप्रिनिफॉर्मिस की मीठे पानी, की मछली है। यह आमतौर पर घर के अंदर (aquariums) एक्वैरियम में पालतू जानवर के रूप में रखी जाती है, और यह सबसे लोकप्रिय एक्वैरियम (aquariums) मछली में से एक है। जंगल में छोड़ी गई सुनहरी मछली उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में एक आक्रामक कीट बन गई है।

Goldenfish का वैज्ञानिक ( scientific ) नाम क्या है?

इस मछली का scientific नाम Carassius Auratus है। Goldenfish को Golden क्रूशियन कार्प के  नाम से भी जाना जाता है।“Carassius Auratus”  इस मछली के scientific नाम की बात की जाए तो यह दो शब्दों से मिलकर बना है जो Latin भाषा से लिए गये है- Karass जो एक सामान्य नाम इस प्रजातियों के प्राणी के लिए लिया जाता है और Auratus जिसका मतलब है- Gilded

अगर इसके सम्पूर्ण नाम को देखे तो इसका मतलब यह निकलता है कि — यूरेशिया की छोटी सुनहरी या नारंगी लाल मीठे पानी की मछलियाँ का उपयोग तालाब या aquariums मछलियों के रूप में किया जाता है।

 Goldenfish का इतिहास क्या है?

आइए अब आपको इसके इतिहास पर ले चलते है। पुराने जमाने से राजा सजावट रखने के शौक़ीन रहे है । वो अपने तालाबों में भिन्न भिन्न प्रकार की लाल, नारंगी, नीली, पीले, आदि रंगो की मछलियाँ रखते थे।1162 में, सांग राजवंश की महारानी ने लाल और सुनहरी मछली के क़िस्म को अपने जलाशय में पालने का आदेश दिया था।धीरे धीरे सुनहरी मछली लोगों के बीच प्रचलित होने लगी और लोग इसको शाही और अच्छी किस्मत समझने लगे । यह अपने रंग और धातु समान  ढाँचे के कारण दक्षिणी यूरोप में उच्च समान पाने लगी थी।

उत्तरी अमेरिका में सुनहरी मछली का परिचय 1850 में कराया गया था।और जल्द ही संयुक्त राज्य अमेरिका में लोकप्रिय बन गयी।

Goldenfish का जंगली रूप क्या है?

प्रक्रति में हर सिक्के दो पहलू होते है।उसी प्रकार Goldenfish के भी कई रूप हैं। इसके जंगली रूप को हम प्रशिया कार्प के नाम से जानते है। इसके जंगली होने की बहुत सी विशेषताये हैं जैसे की इसकी थूथन नोकिली होती है और इस रूप में इसके पूँछ के नीचे एक काला निशान होता है तथा इनका रंग हरा या भूरा होता है ।

Goldenfish की कुछ क़िस्में—

 प्रक्रति में बदलाव हमेशा से देखने को मिला है।सदियों से हो रहे प्रजनन ने कई रंग विविधताओं को जन्म दिया है, उनमें से कुछ पालतू सुनहरी मछली पाई जाती है।इनके शारीरिक आकार , रंग, पंख, आँखे में विभिन्नताए आयी हैं।कुछ क़िस्में निन्म लिखित है।—

  1. आम सुनहरी मछली
  2. काले मूर
  3. बब्लआइ
  4. फनटेल
  5. धूमकेतु (कोमेट) / सुनहरीमछली
  6. पर्लस्केल
  7. रयुकिन
  8. शुबनकिन
  9. पांडामूर
  10. वेलटेल

Goldenfish का भोजन क्या है?

यह मूलतः मांसाहारी होती हैं।इनके भोजन आहार में छोटे जीव, कीट, पौधे, शामिल हैं। इसलिए इनको सर्वाहारी कहना ज्यदा उचित रहेगा। सुनहरी मछली को ताज़ा फलों और सब्ज़ीयों से भी  काम चलाया जा सकता है।

अन्य मछलीयों की तरह यह अवसरवादी होती है जो मौक़ा मिलने पर  भोजन नही चूकतीं हैं।ज्यदा भोजन खाने से यह अतिरिक्त मात्रा में अपशिष्ट मल का त्याग करती हैं।

Goldenfish को उतना ही भोजन दें कि वह तीन से चार मिनट में ख़त्म कर सके और वह भी दिन में दो बर से अधिक नही होना चाहिए।

Goldenfish का व्यवहार कैसा होता है? 

Goldenfish में जल्दी सीखने और सामाजिक कौशल सीखने की क्षमता अधिक होती है यही कारण की यह सबसे ज्यदा पालने वाली मछलीयों में से एक है।goldenfish अपने मालिकों के अनुकूल प्रतिक्रिया करती हैं जैसे काँच के सामने तैरना, टैंक के चारों ओर जल्दी जल्दी तैरना और सतह पर जाकर भोजन के लिए मुँह बाहर निकलना । 

Goldenfish किसी भी परिस्थिति में ज़िंदा रहने वाली प्रजाति है इनका विभिन्न खाध, प्रजनन और शिकारी व्यवहार ने उनकी सफलता में और योगदान बढ़ाया है।सबसे ज्यदा पालने वाली क़िस्म की यह प्रजाति अपने रंग-रूप के लिए विश्य भर में विख्यात है।मच्छरों की आबादी कम करने में इसका अहम योगदान रहता है।इनका इस्तेमाल बेस्ट नाईल वाइरस की रोक थाम के लिए भी होता है ।

आज आपने goldenfish से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की है। उम्मीद करता हूँ अपको यह article पसंद आया होगा ।

Previous Post Next Post
close