मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - Mera Padhai Main Maan Nahi Lagta Kya Karu

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं  :- नमस्कार दोस्तों! आज के जमाने में सबसे जरूरी कुछ है, तो वह है आपकी एक अच्छी सरकारी नौकरी और उसके लिए सबसे जरूरी है आपके द्वारा की गई बेहतरीन लगन से पढ़ाई और कढ़ी मेहनत।लेकिन क्या करें जब आपका पढ़ाई में मन ना लगे? हर कोई पढ़ना चाहता है और अपनी life में सफल होना चाहता है।मेरा पढ़ाई में मन क्यू नही लगता है और इसके लिए क्या क्या करूँ? कौन कौन से संभव कारण हो सकते है पढ़ाई में मन ना लगने के? आज इस article के ज़रिए कुछ ऐसे ही बातों को हम जानंगे और इसके लिए क्या उपाय हो सकते है की पढ़ाई में अच्छे से मन लगे।आइए देरी किस बात की जानते है सब विस्तार से और गहराई से समझते है।

मेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता क्या करूं - Mera Padhai Main Maan Nahi Lagta Kya Karu

 

 

पढ़ाई में मन क्यूँ नही लगता है? और उपाय क्या है?

पढ़ाई में मन ना लगने के कोई एक कारण नहीं हो सकता है इसके बहुत सारे factor होते है जिसकी वजह से हमारा मन भटकता रहता है और पढ़ाई में मन नही लगता है।आइए पहले कुछ कारणो को विस्तार से समझते है फिर उनके उपाय भी आपको बताएँगे।

1.    Concentration (एकाग्रता) का नहीं बनना :-  पहले कारण कि बात करें तो ज्यदातर लोगों का यही होगा की उनका पढ़ाई में एकाग्रता नही हो पा रही है।अब इसका क्या कारण हो सकता है? अगर एकाग्रता की बात की जाए तो मुझे लगता है कि इसके पीछे की एक वजह है आपकी उस चीज में रुचि ना लगना।इसको अगर समझा जाए तो जैसे अगर आप कोई खेल (pubg,cricket) खेलते है और उसमें आपका मन अच्छे से लगता है और एकाग्रता भी बनी रहती है तो दोस्त आपका पढ़ाई में मन नही लगने का कारण उसमें रुचि ना लगने से है इसके लिए दो उपाय है जिससे आपकी रुचि बढ़े और एकाग्रता भी बनी रह सके। पहला उपाय — यह है की आप उस segment को पढ़े जिसमें आपकी रुचि हो।दूसरा कारण हो सकता हैं concentration भंग होने के पीछे की आप खुद को एक मशीन समझने लगते हैं की सब कुछ एक बार में ख़त्म कर दूँगा और खुद को वैसे ही use करने लगते हैं।सामान्य नियम की बात करें तो एकाग्रता किसी की भी लगभग 50-60 मिनट तक ही अच्छी रहती है। उपाय— तो ऐसे में आपको हर 1घण्टे पढ़ने के बाद, 2-3 minutes का break लीजिए।

 

  1. मन में किसी प्रकार की चिंता या तनाव का होना :-  मन में बहुत ख़याल चलते रहते हैं जैसे आप पढ़ रहे हैं और हमारे मन में अचानक से ख़याल आया की उसका अब तक message क्यू नही आया या फिर चिंता यह है की घर में तबियत कैसी है? सब कुछ ठीक है या नहीं।   उपाय— तो अगर ऐसा कोई distraction है तो उसको पहले दूर कर लीजिए फिर पढ़ने बैठे।इससे आपके सारे बाहरी मन भटकाव के source ख़त्म हो जाए और आप आराम से पढ़ सके।

 

3.    बहुत अधिक किताबों का बोझ हो जाना :-   इसका तात्पर्य यह है कि एक बार में ज़्यादा पढ़ाई का load लेना। उपाय—  जब कभी आप पढ़ने बैठें तो सुनश्चित कर ले की आपको पढ़ना क्या है।ज़्यादा किताबें देख कर भी कभी कभी हमारा मन भटक जाता है की पढ़ूँ क्या?

 

4.    पढ़ाई का एक time table ना होना:-   किसी भी काम को पूरा करने के लिए एक rule होता है।और अगर आप एक student है तो आपके लिए एक अच्छा time table होना बहुत ज़रूरी है। उपाय—- आप पढ़ाई करते समय हर subject का time table बना ले जिससे आप दिन भर उसी के हिसाब से पढ़ाई कर सके।

 

5.    ज़िन्दगी में कोई ( लक्ष्य) Aim ना होना:-  मुझे लगता है की सफलता पाने के लिए एक बेहतर लक्ष्य होना बहुत मायने रखता है।आपका मन आपके aim पर बहुत depend करता है इसके पीछे का simple सा reason है की अगर आप aim की चिंता करेंगे या अपने future की तो मेरा वादा है की आप मन लगाकर पढ़ाई भी कर सकते हैं।

 

तो दोस्तों आज हमने कुछ ऐसे कारण समझे है जो लाज़मी है- पढ़ाई में मन ना लगने के लिए। लेकिन कहते है ना की हर मुसीबत का कोई ना कोई हल जरुर होता है, इसलिए मैंने आपको हर मुसीबत के उपाय बताए है जिससे आपका पढ़ाई में मन लगता रहे और आप अपनी ज़िंदगी में ऊँचाइयों तक जाए।उम्मीद करता हूँ यह article आपके लिए जानकरीपूर्ण रहा होगा।

Previous Post Next Post
close